चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : चंडीगढ़ वार्ड 4 की पार्षद सुमन शर्मा नें किशनगढ़ के बाद अब इंदिरा कॉलोनी में भी पेवर ब्लॉक और टाइल्स के कार्यों का शुभारंभ कर दिया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार वें सब यहाँ कईं वर्षों से टूटी-फूटी गलियों में रहने को मजबूर थे, कच्ची और उबड़-खाबड़ मार्गों के कारण बच्चे और बुजुर्गों को कईं बार चोटिल भी होना पड़ा, इसकी सूचना सुमन शर्मा को मिलते ही उन्होंने इस पर कार्य आरंभ कर दिया और 101 मकान नम्बर से लेकर 887 तक कि सभी गलियों में पक्के और मजबूत पेवर ब्लॉक के कार्यों को शुरू करवा दिया। स्थानीय निवासियों नें इस राहत कार्य पर पार्षद का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पार्षद के साथ आर.डब्लू. ए. के अध्यक्ष राजीव गोड़ियाल, ई.डब्लू.एस. के अध्यक्ष रवि पासवान, एस.एस.टी के अध्यक्ष मनोज शुक्ला जी, मनीमाजरा वेलफेयर के अध्यक्ष एस.एस.परवान जी, समाज सेवी सोनू शर्मा, विनोद, महावीर शर्मा, नासिर, अशोक, नसीम, श्यामू, सुभाष, फहीम, श्रीनिवास काला, शमशाद बानो सहित टीम सुमन के सभी सदस्य व स्थानीय नेता और कार्यकता उपस्थित रहे।
0 Comments