ड्यूटी के साथ – साथ कर रहे है जन जन सेवा : अध्यापक मोहमद इंतज़ा


चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूल इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा में कार्यरत अध्यापक मोहम्मद इंतजार अपनी ड्यूटी के साथ साथ जन सेवा कर रहे है, एजुकेशनल सर्वे के दौरान उन्हें एक घर में एक दिवियांग लड़की मिली, दोनो टांगो में पोलियो होने के कारण वो चल फिर नही सकती थी, जानकारी के बाद पता चला, लड़की की घर की हालत काफी नाजुक थी, लड़की की मां घर घर जा कर बर्तन साफ कर के उसको पाल रही थी, लड़की की मां ने बताया की लड़की को व्हील चेयर, पोटी बॉक्स और राशन की आवश्यकता है, यह सारी बात मोहम्मद इंतजार ने अपने सहयोगी अध्यापक हिमांशु को बताई, फिर दोनो ने मिलकर उस लड़की की मदद करने का फैसला लिया और लड़की को व्हील चेयर, पोटी बॉक्स और राशन दिया और जब तक लड़की के घर के हालात ठीक नहीं हो जाते वो हर महीने उन्हें राशन दे कर उनकी मदद करते रहेंगे। मोहम्मद इंतजार सभी से अपील करते हुए कहा कि इस परिवार की मदद करने में सहयोग करे।

Post a Comment

0 Comments