महादेव सेवा दल द्वारा मौलीजागरां में भगवान शिव का जागरण

महादेव सेवा दल द्वारा मौलीजागरां में भगवान शिव का जागरण 
चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : चंडीगढ़ व ट्राईसिटी में शिवरात्रि की धूम देखने को मिली | वही बात करे चंडीगढ़ की तो चंडीगढ़ में भी जगह जगह शिव भक्तों ने कही दूध केले का लंगर लगाया तो कही भंडारे का आयोजन | महादेव सेवा दल ने शिवरात्रि के शुभ अवसर पर मौलीजागरां में शिव का जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया | चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद , चंडीगढ़ मेयर अनूप गुप्ता , डिप्टी मेयर हरजीत सिंह , पूर्व मेयर सरबजीत कौर , एरिया पार्षद मनोज सोनकर , पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा , देवी सिंह , अरविन्द सिंह आदि ने शिरकत की | इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद और एरिया पार्षद मनोज सोनकर ने भंडारा शुरू करवाया | 
महादेव सेवा दल के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा वह शिवरात्रि पर पिछले 8 साल से जागरण व भंडारा का आयोजन कर रहे हैं क्योंकि शिव भगवान उनके आराध्य हैं शिव के प्रति उनकी और उनके महादेव सेवा दल के सभी पदाधिकारियों की आस्था हैं | 
महादेव सेवा दल के अध्यक्ष राम सिंह सिंह ने कहा शिवरात्रि पर हर साल उपाध्यक्ष विनोद कुमार , उपाध्यक्ष अनिल प्रधान , केशियर हरीश गुप्ता , बलराम चौधरी , सुनील कुमार , देवी चरण , रवि जसवाल , शिव बहादुर सिंह , राजू , राज नारायण , ब्रजराज मौर्य , पवन वर्मा , लाल बाबू , घनश्याम , मूलचंद , अरविन्द भरद्वाज , उमाशंकर कुलदीप , प्यारे लाल का अहम योगदान रहता हैं | 

Post a Comment

0 Comments