कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : चंडीगढ़ के मौलीजागरां में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा हैं | कलश यात्रा मौलीजागरां स्थित शिव मंदिर से लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर तक निकली | यह कलश यात्रा पुरे बैंड बाजे के साथ निकाली गयी | इस कलश यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |
कलश यात्रा में एरिया पार्षद मनोज सोनकर , चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव देवी सिंह व मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | पार्षद मनोज सोनकर ने कहा मंदिर कमेटी के प्रधान बाबूराम यादव द्वारा हर साल मौलीजागरां भागवत कथा का आयोजन किया जाता हैं | इस साल भी इनकी कमेटी द्वारा 7 दिन की भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा हैं |
आज शाम से कथावाचक परशुराम शुक्ला भागवत कथा का शुभारम्भ करेंगे | कलश यात्रा में मंदिर कमेटी के महादेव चौरसिया , महासचिव केदारनाथ पांडेय , केशियर राममूर्ति यादव , अरविन्द सिंह , राम कुमार , रामअचल यादव, अनिल कुमार , ज्ञान सिंगला , एडवोकेट राजिंदर यादव , विनोद कुमार , ओमप्रकाश तिवारी , मूल चन्द , जितेंदर झा , राजबहादुर जुबे , विक्की कनोजिया आदि उपस्थित रहे |
0 Comments