चंडीगढ़ : आज शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ प्रदेश की एक एहम बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर 21 स्थित सैनिक भवन में पार्टी के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में पंजाब के हालातों को लेकर और शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के 30 मार्च को होने वाले स्थापना दिवस पर विचार विमर्श करने के लिए रखी गई। जिसमे सभी पदाधकारियों ने अपने अपने विचार रखे। इसके इलावा पंजाब के आज के बिगड़ते हालात के बारे में भी चर्चा की गई। इस मौके पर बोलते हुए अमित अटवाल ने कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पंजाब पुलिस प्रशासन एवं केंद्र सरकार की । एजेंसियां पकड़ने में पूरी मेहनत कर रही है बहुत ही काबिले तारीफ है। शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी चाहती है कि पंजाब में हिन्दू सिख भाई चारा बरकरार रहे किसी प्रकार का माहौल खराब ना हो अमन शांति बनी रहे | इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश उप अध्यक्ष डॉ राज कुमार वर्मा, प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी, प्रदेश मजदूर सेना प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान , चंडीगढ़ सचिव महेंदर राणा, प्रदेश कोश अध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री सुखवीर , चंडीगढ़ उप प्रचारक सुरेन्द्र वर्मा, प्रदेश उप प्रचारक मुकेश, सैक्टर 49 से उप वार्ड प्रमुख अनिल बिड़ला, प्रदेश युवा प्रमुख अजित चौहान, प्रदेश युवा उप प्रमुख अमित अटवाल आदि शामिल थे |
0 Comments