रामगढ़ की होली में लड़के और लड़कियां डीजे की धुन पर खूब थिरके

लड़के और लड़कियों ने पूल में भी काफी एन्जॉय किया 

पंचकूला : होली को लेकर एक तरफ जहाँ चंडीगढ़ में रंग-गुलाल लगाकर जमकर मनाई गई होली तो वही पंचकूला के रामगढ़ स्थित The Fort में आयोजित होली पार्टी में होली खेले रघुबीरा गाने पर लड़के और लड़किया पर खूब थिरके | पार्टी में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिले | इस पार्टी में डीजे समर , डीजे मनुज , डीजे डीजे स्काई अन्य डीजे ने तरह - तरह के डीजे परफॉर्म क्राउड का दिल जीता | द पॉश क्लब द्वारा होली पार्टी का इवेंट आयोजित किया  |
 लड़के और लड़कियों ने कहा इस बार की होली में हमे बहुत मजा आया क्योंकि हमने पूल पार्टी के साथ अलग -अलग  Dj वालों की धुनों पर भी खूब डांस किया | तो वही इवेंट आयोजक अभिषेक कपूर , यश हंस , दीपक सचदेवा , रंजीत और नीरज कटारिया ने बताया की वह हर साल होली पर ट्राईसिटी के विभिन्न जगहों पर होली पार्टी आयोजित करते हैं | ऐसे में उनका मकसद रहता हैं की साल का यह एक ऐसा त्यौहार होता हैं जिसमें सब एक दूसरे के रंग लगाकर होली मनाते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं | 
कपूर ने बताया होली पार्टी में हजारों की संख्या में लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया ऐसे में उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये थे ताकि कोई अनहोनी ना हो सके | शानदार होली का इवेंट आयोजन किया था ताकि लड़के लड़कियां खूब मस्ती कर सके | विहान इंटरप्राइसइस के डायरेक्टर हितेश मेहता ने कहा वह समय - समय पर ट्राईसिटी में सिंगर नाईट एवं हर साल होली के इवेंट करवाते रहते हैं |

Post a Comment

0 Comments