मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा जानकी महोत्सव का भव्य आयोजन

महोत्सव की शुरवात आरती और 1100 दीपोत्सव जलाकर की गयी

चंडीगढ़ दिनभर के पत्रकार अजीत झा और विनय शर्मा को सम्मानित किया 

जीरकपुर  : जीरकपुर में माँ जानकी के जन्मदिवस को मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा बीते वर्ष जानकी महोत्सव के रूप में धूम धाम से मनाया गया था | वहीं इस वर्ष भी मिथिला स्टुडेंट युनियन द्वारा जानकी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया | जानकी महोत्सव की सुरूवात माँ जानकी की मुर्ती पुजन से हुई 1100 दीपोत्सव के संग भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया | सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैथिली कलाकार निखिल महादेव संग सोनी चौधरी झा ने मैथिली गीत से लोगों का दिल जीत लिया |

मिथिला स्टुडेंट युनियन के राष्ट्रीय प्रभारी पंकज कुमार झा एवं पुर्व अध्यक्ष आदित्य झा ने कहा कि माँ जानकी को मिथिला के लोग अपनी बेटी मानते हैं | परन्तु जानकी नवमी के प्रति लोग जागरूक कम हैं हमारा मक़सद है आने वाले समय में माँ जानकी जन्मदिवस के दिन को जानकी नवमी के रूप में मनाये |
जानकी नवमी को राम नवमी के तर्ज पर देश भर में रह रहे मैथिल के घर घर तक पहुंचा सके | कार्यक्रम में मिथिला से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मैथिलों को सम्मानित किया गया | मिथिला स्टूडेंट यूनियन चंडीगढ़ के पुर्व अध्यक्ष आदित्य झा , पूर्व अध्यक्ष मंजीत झा ,नितिश कुशवाहा, माधव दास , सुनील, गोविंद, अभिषेक वत्स , कृष्ण देव, अमित वर्मा , पत्रकार अजीत झा , आदि उपस्थित रहे |

इस अवसर पर संस्था द्वारा शहर भर में पत्रकारिता क्षेत्र में अपना नाम बनाने एवं मैथिल समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाले चंडीगढ़ दिनभर अख़बार के सीनियर पत्रकार अजीत झा एवं विनय शर्मा को सरोपा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | साथ में मैथिल समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित कर भविष्य में उनके उज्वल भविष्य की कामना की |

Post a Comment

0 Comments